निगमाायुक्त ने स्काडा सिस्टम का किया निरीक्षण

इंदौर: मंगलवार को नवागत निगम आयुक्त ने बिजलपुर कंट्रोल रूम, कबीर खेड़ी प्लान की स्काडा सिस्टम के साथ झोन कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने जल वितरण से लेकर जलूद से नर्मदा का पानी आने और टंकियों को भरने की पूर्ण प्रक्रिया के जानकारी ली. साथ ही सीएम हेल्पलाइन और 311 एप पर प्राप्त शिकायतों के समाधान की व्यवस्था को विशेष रूप से समझा.

मौके पर अधिकारियों ऑफ कर्मचारियों को जनता की शिकायतों को समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए.नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा झोन क्रमांक 16 एवं 20 के साथ-साथ बिजलपुर स्थित नर्मदा जलप्रदाय कंट्रोल रूम तथा मुसाखेड़ी स्थित स्काडा सिस्टम का अवलोकन किया गया. आयुक्त सिंघल सबसे पहले मुसाखेड़ी स्थित स्काडा सिस्टम का अवलोकन किया गया।

इस दौरान उन्होंने शहर में जलप्रदाय एवं जल वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग किस प्रकार की जाती है, इसकी जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने बताया कि स्काडा सिस्टम के माध्यम से जल पंपिंग, जल स्तर, वितरण की स्थिति तथा तकनीकी मानकों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. इसके बाद आयुक्त सिंघल ने बिजलपुर स्थित नर्मदा जलप्रदाय कंट्रोल रूम का मौका मुआयना किया. उन्होंने जलूद से कितनी मात्रा में पंपिंग होकर नर्मदा जल शहर में लाया जाता है, किस प्रकार से विभिन्न जल टंकियों तक जल की आपूर्ति की जाती है. इसकी मॉनिटरिंग किस तरह की जाती है ? उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी ली.
कार्यालयों का भी किया निरीक्षण
आयुक्त सिंघल ने झोन 16 एवं 20 के कार्यालयों का निरीक्षण किया. जोनल कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में सीएम हेल्पलाइन एवं इंदौर 311 ऐप से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की. आयुक्त ने मौजूद कर्मचारियों से पूछा कि कितनी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका किस स्तर पर निराकरण किया गया है तथा कितनी शिकायतें लंबित हैं. आयुक्त सिंघल द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें. नागरिकों को समय सीमा में समाधान करके दिया जाए. उन्होंने शिकायत हल करने को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करने के आदेश भी दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

Next Post

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हुआ लंगर का आयोजन

Wed Jan 7 , 2026
सोहागपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल सोहागपुर में लंगर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सुबह पाठ साहब एवं अरदास की गई तथा श्री गुरु नानक पवित्र चरण स्थल टेकरी साहब गुरुनानक पब्लिक स्कूल सोहागपुर में किया गया । जिसमें बड़ी […]

You May Like