असलम चमड़ा के विदेशी तार आए सामने

भोपाल। गौमांस तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा और उसके ड्राइवर से अबतक की पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की जानकारी सामने आई है. भोपाल में गौमांस तस्करी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) लगातार जरूरी जानकारी जुटा रही है. एसआईटी की अबतक की पूछताछ में असलम चमड़ा के विदेशी तार जुडे़ होने की जानकारी सामने आई है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक स्लाटर हाउस में गोमांस की घटना को लेकर एसआईटी की रिमांड में आरोपियो ने चौकानें वाले खुलासे किए हैं. भोपाल से गोमांस अरब देशों में सप्लाई होने और हड्डियां चीन भेजने की जानकारी कथित तौर पर सामने आई है. सूत्र बता रहे हैं कि हालांकि असलम चमड़ा कई जानकारियां साझा करने में लगातार पीछे हट रहा है. आरोपी ट्रक ड्राइवर को लेकर भी वह एसआईटी के कई सवालों से बचता नजर आ रहा है. आरोपी ड्राइवर शोएब को हर एक ट्रिप के लिए मोटी रकम भी दी जाती थी.

सामने आई जानकारी के अनुसार भोपाल से माल शिपिंग कंटेनरों के जरिए मुम्बई भेजा जा रहा था और वहां से गल्फ देशों में सप्लाई किया जा रहा था. गौमांस तस्कर के आरोपी चमड़े का करोबार विदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों बिहार, बेंगलुर, हैदराबाद और महाराष्ट्र में भी फैला है.

इधर जल्द ही असलम चमड़ा की रिमांड़ खत्म हो रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. संभवतः एसआईटी शीघ्र अपनी जांच रिपोर्ट भी भोपाल पुलिस कमिश्नर को सौंपेगी. कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र ने 18 जनवरी को एसआईटी का गठन किया था. टीम को एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश मिले हैं.

जोन-1 एसीपी उमेश तिवारी की अगुवाई में जहांगीराबाद और शाहपुरा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस विभाग के अधिकारियों को एसआईटी की टीम में शामिल किया है. आरोपी असलम चमड़ा को एसआईटी ने 22 जनवरी को कोर्ट के आदेश के बाद तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की. चमड़ा के साथ ही वाहन चालक को भी रिमांड पर लिया गया है. दोनों ही आरोपियों को एसआईटी ने कोर्ट के आदेश पर 25 जनवरी तक रिमांड पर लिया है.

Next Post

3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे डिलीवरी ब्वाय का करते थे काम

Sat Jan 24 , 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी की चार टनाओं का खुलासा करते हुए करीब साढ़े चार लाख रूपए का सामान बरामद किया है. तीनो आरोपी आदतन अपराधी है और भोपाल के अलग-अलग थानो में उनके खिलाफ कई अपराध दर्ज है. आरोपी […]

You May Like