
पन्ना। जिले के ग्राम लमतरा में मंगलवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के बुजुर्ग बलिराम यादव की पांच लोगों ने कुल्हाड़ी और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे अमरलाल यादव ने आरोप लगाया कि झुक्का यादव, हल्काई यादव, जलेश यादव, झुक्का की पत्नी धना और जलेश की पत्नी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शाहनगर पुलिस ने हत्या और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
