पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पन्ना। देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर जेल भेजा। फरियादिया ने आरोप लगाया कि सतना निवासी युवक ने वीडियो कॉल के दौरान उसकी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर ली और वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रैगांव थाना सिमरिया से पकड़ा। पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा के निर्देशन और थाना प्रभारी रामआसरे सोनकर की टीम की यह सराहनीय कार्रवाई रही।

Next Post

भारतीय किसान संघ नें किया गुर्रा सब स्टेशन का घेराव, दो दिन का अल्टीमेटम

Tue Aug 12 , 2025
इटारसी।भारतीय किसान संघ इटारसी द्वारा गुर्रा सबस्टेशन में धरना प्रदर्शन करके उपमहाप्रबंधक श्री पांडे को ज्ञापन सोंपा, भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में बिजली संकट व्याप्त है, सिंचाई हेतु 10 घंटे में से 3-4 घंटे बिजली आपूर्ति हो पा रही है, किसान आक्रोशित […]

You May Like