भारतीय किसान संघ नें किया गुर्रा सब स्टेशन का घेराव, दो दिन का अल्टीमेटम

इटारसी।भारतीय किसान संघ इटारसी द्वारा गुर्रा सबस्टेशन में धरना प्रदर्शन करके उपमहाप्रबंधक श्री पांडे को ज्ञापन सोंपा, भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में बिजली संकट व्याप्त है, सिंचाई हेतु 10 घंटे में से 3-4 घंटे बिजली आपूर्ति हो पा रही है, किसान आक्रोशित है आक्रोशित किसानों नें आज गुर्रा सबस्टेशन का घेराव करके समस्याओं पर अधिकारी से चर्चा करके निराकरण की मांग की है ज्ञात रहे कि बिजली संकट से इटारसी क्षेत्र के 30 गांव के किसान परेशान है, खेतों में दरारें आ गयी है, धान की फसल सूखनें की कगार पर है, बिजली विभाग के 10 घंटे बिजली देने के दावे की पोल खुल गयी है, विभाग बमुश्किल 3-4 घंटे बिजली आपूर्ति कर पा रहा है, किसानों के अनुसार बिजली फाल्ट होती है तो कई घंटे तक नहीं आ पाती‌ है, सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलनें से धान की फसल खराब हो जाएगी और किसानों को आर्थिक रूप से लाखों रूपयों का फटका लगेगा । जले हुए ट्रांसफार्मर महीनें भर से नहीं बदल पाए है तथा बिजली मेंटनेंस के नाम पर कई घंटों की कटौती चल रही है जिससे किसानों की सिंचाई न के बराबर हो रही है ।

इससे आक्रोशित किसानों नें आज सबस्टेशन घेरा एवं 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि 2 दिन में समस्याओं में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ बड़ा आंदोलन करेगा ।

*ये गांव है प्रभावित*

क्षेत्र के रूपापुर,गजपुर,गुर्रा,रामपुर,दमदम, सनखेड़ा, सोमलबाड़ा, कांदई,लोहारिया, बिछुआ, सोनतलाई, मरोड़ा, चिल्लई,घोघरी, नांदनेर,घाटली,चांदौन,पथरोटा,भट्टी,नयागांव एवं अन्य गांवों के किसानों को बिजली नहीं मिलनें से धान के सूखनें की चिंता सता रही है ।

Next Post

ब्रेविस के तूफानी शतक से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रन से पीटा

Tue Aug 12 , 2025
डार्विन, 12 अगस्त (वार्ता) प्लेयर ऑफ द मैच डेवाल्ड ब्रेविस की नाबाद 125 रन की तूफानी शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में मंगलवार को 53 रन से पीटकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। ब्रेविस की मात्र 56 गेंदों में 12 […]

You May Like