
इंदौर। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज इंदौर प्रवास पर आ रहे हैं। वे शाम 7 बजे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पलसीकर कॉलोनी पहुंचेंगे, जहां वह पूर्व मंत्री के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त करने जाएंगे। राज्यपाल का यह दौरा विशेष रूप से निजी संवेदना जताने के उद्देश्य से ही हो रहा है।
