
ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पार्षद विनोद यादव माटू ने बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई पार्कों में बनने वाली ओपन जिम का सामान, बच्चों के झूले और फिसलपट्टी क्षेत्रीय नागरिकों को सौंप कर राजीवजी की जयंती को यादगार बनाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया, पार्षद माटू यादव, पूर्व जिला महासचिव सुरेश प्रजापति सहित क्षेत्रीय नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
