यातायात थाना प्रभारी बदले गए, दो और टीआई लाइन हाजिर

जबलपुर। शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और पुलिस प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अब प्रमुख यातायात थानों के प्रभारियों को बदल दिया गया है, जबकि दो थाना प्रभारियों को लाइन का रास्ता दिखा दिया गया है। जानकारी अनुसार मालवीय चौक यातायात थाना प्रभारी अरुण पटेल और गढ़ा यातायात थाना प्रभारी इंदिरा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शहर के सबसे व्यस्ततम मालवीय चौक यातायात थाने की कमान अब दिनेश शर्मा को सौंपी है, जबकि गढ़ा यातायात थाना प्रभारी के रूप में मनीष प्यासी को जिम्मेदारी दी गई है, जिन पर क्षेत्र के बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने का जिम्मा होगा। इसी कड़ी में घमापुर यातायात थाने की कमान अब अश्वनी पटेल संभालेंगे, जिन्हें इस क्षेत्र की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पुलिस महकमे में फेरबदल का यह दौर पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है और इसके ठीक पहले हुए बदलाव में घमापुर यातायात थाने में पदस्थ रहीं महिला थाना प्रभारी शशि धुर्वे को सिविल लाइन थाना भेजा गया था, जिसके बाद से ही घमापुर में नए प्रभारी की सुगबुगाहट तेज थी। दो दिन पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्निल दास को हटाते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया था इसी के साथ बेलखेड़ा थाना प्रभारी धनु सिंह को भी लाइन अटैच कर दिया गया है। मदनमहल थाने की कमान संभाल रहे धीरज राज को अब विजय नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और विजयनगर थाना प्रभारी रहे अनिल पटेल को बेलखेड़ा थाने की कमान दी गई है।

Next Post

कार की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक ब्रिज से नीचे गिरा, मौत

Thu Aug 20 , 2026
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक्टिवा सवार युवक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि युवक हवा में उछलकर सीधे ब्रिज से नीचे जा गिरा। ऊंचाई से सड़क पर गिरने के कारण युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर […]

You May Like