
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अनमोल विहार में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नकदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार नरसिंहपुर शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक अभिषेक नेमा 34 वर्ष निवासी अनमोल विहार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 21 मई को अपने परिवार के साथ नरसिंहपुर मामा के यहां शादी में शामिल होने घर के मेन दरवाजे में सेंटर लॉक एवं मेन गेट में भी ताला लगाकर गए थे। बाहर की लाईट चालू थी। कल रात्रि 10.00 बजे अपने परिवार के साथ शादी से लौटकर घर आए, मेन गेट में ताला लगा था, ताला खोलकर अंदर गए तथा अंदर वाला दरवाजा पर ताला मुडा हुआ था, सेंटर लॉक भी तिरछा था, दरवाजा खोलकर घर के अंदर गए तो देखा कि आलमारी, दीवान खुला था, कपडे, सामान बिखरे पडे थे, अलमारी में रखा 1 जोड कान की झूमकी, एक छोटा मंगल सूत्र, 1 जोड चांदी की पायल मोटी वाली एवं गुल्लक में रखी रकम 10,000 रूपये नहीं थी।
