पंजाब में पदस्थ आरक्षक पर हमला

जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र निवासी और पंजाब में पदस्थ आरक्षक के साथ बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव में उसके दोस्त पर भी हमला किया।

पुलिस ने बताया कि बृजनंदन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे बीएसएफ की 148 बटालियन अमृतसर पंजाब में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। छुट्टी में अपने घर चैतन्य सिटी तिलहरी आया था। बीती रात करीब 10.30 बजे दोस्त राहुल पांडे के साथ शराब दुकान से वापस घर जाने लगा तभी शऱाब दुकान के सामने मेन रोड पर शानू यादव आया और 1000 रुपये मांगने लगा । पैसा देने से मना किया तो जेब की तलाशी लेने लगा । तलाशी लेने से मना किया तो शानू यादव ने डंडे से हमला कर दिया। राहुल पांडे मुझे बचाने लगा तो उस पर भी डंडे से हमला किया।

Next Post

जेवर, बाइक ले गए चोर

Sat May 31 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत अवनि बिहार में एक सूने घर का ताला तोडक़र चोर जेवरात और बाइक चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक राकेश राजपूत निवासी अवनि बिहार फेस 2 में वर्ष 2022 से किराये से रह रहा है। परिवार के साथ सागर शादी में गया था, वापिस लौटा तो […]

You May Like