आज देश भर में होगी गोवर्धन पूजा बागली में जिले का एकमात्र गोवर्धन नाथ मंदिर 

बागली। मंगलवार को पूरे देश में गोवर्धन नाथ भगवान की पूजा होगी मान्यता अनुसार भगवान गोवर्धन नाथ जी को पंचमी तिथि पर छप्पन भोग लगाए जाएंगे इसी दौरान पूरे क्षेत्र में गो पालक किसान गोबर से घर के सामने गोवर्धन आकृति बनाएंगे और उसकी पूजा करेंगे पूरे बागली क्षेत्र में एकमात्र गोवर्धन नाथ मंदिर बागली नगर में चंपा बाग परिसर में बना हुआ है, यहां के पुजारी राजेंद्र पाठक के अनुसार पहले यह मंदिर भगवान नरसिंह के नाम से पहचाना जाता था कालांतर में राज परिवार द्वारा यहां पर भगवान गोवर्धन नाथ की प्रतिमा स्थापित कर इस मंदिर का नवीन निर्माण करवाया तब से यह मंदिर भगवान गोवर्धन नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। पड़वा पर मंदिर में विधि विधान से पूजा की जाती है एवं आगामी पंचमी तिथि पर यहां पर भगवान गोवर्धन नाथ महाराज को छप्पन भोग लगाए जाते हैं। इसके पूर्व का भगवान नरसिंह मंदिर भी बागली राज परिवार द्वारा ही बनवाया गया था। बागली कन्या शाला भवन और यह मंदिर एक ही समय में बनाए गए हैं।

Next Post

गुलाम हैदर ने पहचाना था लता की प्रतिभा को

Mon Nov 9 , 2026
(पुण्यतिथि 09 नवंबर के अवसर पर)मुंबई, 09 नवंबर (वार्ता) महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर के सिने कैरियर के शुरूआती दौर में कई निर्माता-निर्देशक और संगीतकारों ने पतली आवाज के कारण उन्हें गाने का अवसर नहीं दिया, लेकिन उस समय एक संगीतकार ऐसे भी थे जिन्हें लता मंगेशकर की प्रतिभा पर पूरा […]

You May Like