12वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

इंदौर: संजय नगर में रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की गहराई से जांच कर रही है.राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय खुशी पिता संजय वर्मा, निवासी संजय नगर ने गुरुवार शाम अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया.

इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई. मृतका की छोटी बहन रंजना ने बताया कि खुशी 12वीं कक्षा की छात्रा थी और पिछले कुछ समय से वह तनाव में थी, परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है, खुशी के पिता मजदूरी करते हैं. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. खुशी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने आत्महत्या से पहले किसी से कोई बातचीत की थी या नहीं. पुलिस परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज करेगी. पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है.

Next Post

ट्रेन से कटा युवक, सिर धड़ से हुआ अलग

Sat Mar 29 , 2025
जबलपुर: शहपुरा भिटौनी में रेल्वे ट्रैक में एक युवक ट्रेन से कट गया और हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब डेढ़ बजे से दो बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ट्रैन के सामने आकर लेट गया और रन ओवर हो […]

You May Like