विधान सभा चुनावों, उपचुनाओं को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता हटायी गयी, फाल्टा विधान सभा क्षेत्र में अभी पाबंदियां बनी रहेंगी

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) चुनाव आयोग ने विधान सभाओं के चुनावों और उपचुनावों के संबंध में लागू आदर्श आचार संहिता गुरुवार को हटाने की घोषणा की।

आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित पुडुचेरी विधानसभा के आम चुनाव और गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में कुल सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए 15 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू की थी।

आयोग ने गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में इन राज्यों के संबंध में लागू आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की। आयोग का कहना है कि इन चुनावों और उप चुनावों के परिणाम संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने घोषित कर दिए हैं इसलिए इन क्षेत्रों के लिए प्रभावी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटायी जाती है।

आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल राज्य में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में अभी आचार संहिता लागू रहेगी । आयोग ने वहां 21 मई को दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है।

आयोग की ओर से केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव और संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों को आयोग के इन निर्णयों की जानकारी दे दी गयी है।

 

Next Post

पुलिस अधीक्षक जैन ने संभाला कामकाज

Thu May 7 , 2026
खंडवा:जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे, देशभक्ति जन सेवा की इस भावना के साथ हमारी टीम के साथ जनता के सहयोग कार्य करेंगे। खंडवा में पहली बार आया हूं मेरा दायित्व है कि हमारा जिला शांति व्यवस्था में कायम रहे, यह बात नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने चार्ज ग्रहण […]

You May Like

मनोरंजन