डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट जब्त कीं, चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय ( डीआरआई ) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी विरोधी समन्वित अभियान में 14 करोड़ रुपये मूल्य की 71 लाख विदेशी सिगरेट जब्त कर इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार विदेशी मूल की सिगरेटों की तस्करी के खिलाफ मई में शुरू किये गये एक बड़े और समन्वित अभियान के तहत डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र से तस्करी कर लायी गयी कुल लगभग 71,00,000 विदेशी सिगरेट जब्त की है। जब्त माल की अनुमानित कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये है। इन मामलों में चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस अभियान में डीआरआई को सबसे बड़ी सफलता 11 जून को मिजोरम में मिली । एजेंसी ने वहां असम राइफल्स की 34वीं बटालियन की सहायता से मॉन्ड, एक्सएसओ, ओआरआईएस और पैट्रॉन जैसे ब्रांडों की 45 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट जब्त की। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि तस्करी की सिगरेट भारत-म्यांमार सीमा के ज़ोखावथर सेक्टर के रास्ते म्यांमार से भारत लायी गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे पहले एजेंसी ने पिछले कुछ सप्ताहों में पूर्वोतर क्षेत्र में चलाये गये अभियानों में 26 लाख विदेशी सिगरेट भी जब्त की और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया ।

.....

Next Post

नकली क्राइम ब्रांच बनकर 5 लाख की लूट, फरार दो और मुख्य आरोपी सागर से गिरफ्तार

Fri Jun 12 , 2026
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले गिरोह के दो और फरार मुख्य आरोपियों को सागर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने फरियादी से करीब 5.12 लाख रुपए के युएसडीटी और मोबाइल लूट लिया था. द्वारिकापुरी निवासी स्नेह परमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग […]

You May Like