मेहनत, समर्पण और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल करना संभव: बाइचुंग  

सिंगरौली। एनसीएल में यंग अचीवर्स प्रोग्राम के तहत लर्निंग फ्रॉम लीजेंड कार्यक्रम में विद्यार्थियों से मुखातिब हुए पूर्व फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया सफलता बड़ी जिम्मेदारियों के साथ आती है, क्योंकि जब आप एक सफल व्यक्ति बन जाते हैं तब लोग आपको एक उदाहरण के रूप में देखते हैं।

शारीरिक और मानसिक फिटनेस जीवन की किसी भी विधा में सफलता के लिए आवश्यक है। खेल हमें सफलताओं को संभालने और असफलताओं के साथ सामंजस्य बैठाना सिखाते हैं। आज दिन सोमवार को एनसीएल के दुद्धिचुआ ग्राउंड में आयोजित यंग अचीवर्स प्रोग्राम के तहत लर्निंग फ्रॉम लीजेंड कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ये बातें दिग्गज भारतीय फुटबॉलर और पूर्व फुटबॉल कप्तान, पद्म एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बाइचुंग भूटिया ने कहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से मुखातिब होते हुए बाइचुंग भूटिया ने फुटबॉल के मैदान के अपने अनुभवों को जीवन के विविध आयामों से जोड़ा।

Next Post

बिजली नहीं मिलने पर किसानों ने किया हाईवे जाम, वाहनों की लगी कतारें

Mon Feb 2 , 2026
राजगढ़/ब्यावरा। कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे किसानों ने परेशान होकर मजबूरन सोमवार को हाईवे स्थित ब्यावरा-राजगढ़ रोड हिरणखेड़ी जोड़ पर मूंडला विद्युत ग्रीड के यहां चक्काजाम कर दिया. एक घंटे से अधिक समय तक रहे चक्काजाम में मार्ग के दोनों और वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई. जाम […]

You May Like

Play sound