प्लांट न ले जाकर शास्त्री ब्रिज के नीचे किया जा रहा कचरा डंप

जबलपुर: नगर निगम के सफाई अमले द्वारा खुद निगम प्रशासन के अधिकारियों को चुनौती देते हुए शास्त्री ब्रिज के नीचे कचरा डंप करने का काम बेखौफ किया जा रहा है। नवभारत के कैमरे में अराजकता की एक ताजी तस्वीर कैद हुई जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि नगर निगम के सफाई अमले द्वारा कचरा प्लांट कचरा न ले जाकर शास्त्री ब्रिज के नीचे डंप किया जा रहा । ये कचरा जहां एक ओर क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों को खुला निमंत्रण दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जवाबदारों की जिम्मेदारी की पोल भी खोल रहा है।

विदित हो कि कुछ दिनों पहले स्वच्छता अधिकारी अंकिता बर्मन ने नगर निगम के सफाई अमले को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि शास्त्री ब्रिज के नीचे कोई कचरा डंप नहीं करेगा और जो वहां कचरा मौजूद है उसे हटाकर मैदान साफ किया जाएगा जिससे स्थानीयजनों को कोई परेशानी न हो।लेकिन इस निर्देश का इन दिनों निगम का सफाई अमला खुद ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है। जबकि शहर के सारे कचरे को कचरा प्लांंट में ले जाने का दावा निगमायुक्त, महापौर द्वारा किया जा चुका है।

ऐसे में ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि इन मनमर्जी वाले सफाई अमले पर लगाम कौन लगाएगा.कचरे के ढेर में लगाई जाती है आग जानकारी के अनुसार आए दिन देखा जा रहा है कि कचरा बीनने वाले शास्त्री ब्रिज के नीचे मैदान में कचरा बीनने आते हैं और वहां कचरा बीनने के बाद आ लगाकर रफूचक्कर हो रहे हैं। ऐसे में स्थानीयजन को ये भी चिंता सता रही है कि कहीं किसी दिन ये कचरे की आग बड़ा रूप न ले ले।

Next Post

स्वास्थ्य विभाग घोटाला: नए चेहरे रडार पर, दागियों पर एफआईआर की तैयारी

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर: जिला स्वास्थ्य विभाग में सामने आए 4 करोड़ से अधिक की राशि के गबन मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पुलिसिया शिकंजे की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खबर है कि वित्तीय अनियमितता के इस बड़े प्रकरण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के निलंबन […]

You May Like