सतना: नगर पालिक निगम सतना द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ (सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत) 02 अक्टूबर 2026 को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नमो पार्क एवं तालाब परिसर, वार्ड क्रमांक 17 में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के 950 पौधे रोपे गए। इनमें नीम, कचनार, पिल्टफोरम, बांस, इमली एवं सफेद सिरस सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।
कार्यक्रम में माननीय सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी,आयुक्त नागार्जुन बी. गौडा, उपायुक्त सत्यम मिश्रा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
