चलती नैनो कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

इंदौर. शहर के फूटी कोठी इलाके में बीती रात रिलैक्स गार्डन के सामने एक बड़ा हादसा टल गया. सड़क से गुजर रही एक नैनो कार में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई. गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली.

फायर ब्रिगेड के अनुसार, श्रीराम नगर निवासी ढाबा व्यापारी विनोद आहूजा अपनी पुरानी नैनो कार (2012 मॉडल) में दवाइयों के कार्टून लेकर दो साथियों के साथ जा रहे थे. अचानक कार से धुआं उठने लगा, जिससे घबराकर तीनों तुरंत कार से बाहर कूद गए. कुछ ही देर में कार में आग भड़क उठी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया कि कार के पुराने होने के कारण उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी. राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

Next Post

देशभर में चोरियां करने वाले सिकलीगर गिरोह का पर्दाफाश

Thu Feb 20 , 2025
दिल्ली, पंजाब और गुजरात को बनाते थे निशाना, इंदौर से तीन गिरफ्तार, एक फरार इंदौर. ताला-चाबी बनाने की आड़ में देशभर में चोरी करने वाले सिकलीगर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. एमआईजी पुलिस ने आकाश नगर से तीन सिकलीगरों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार […]

You May Like