पंचांग 19 अगस्त 2025:-
रा.मि. 28 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण एकादशी भौमवासरे दिन 3/47, आद्र्रा नक्षत्रे रात 2/21, वज्र योगे रात 10/41, बालव करणे सू.उ. 5/35 सू.अ. 6/25, चन्द्रचार मिथुन, पर्व- जया एकादशी व्रत, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
———————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 19 अगस्त 2025
वर्ष क प्रारंभ में नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, उतावलेपन में लिये गये निर्णय हानिकारक रहेंगे, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, मित्र के सहयोग से उदासीनता दूर होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ का योग है, व्यवसाय में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों की सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उतावलेपन पर लिया गया निर्णय हानिकारक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये व्यक्तित्व में विकास होगा, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें.
———————————————-
आज का भविष्य- मंगलवार 19 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्पष्टवादी, अनुशासनप्रिय, महत्वाकांक्षी होगा, इसकी शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी व्यापार दोनों में अच्छा लाभ होगा, एक से अधिक आय के साधन उपलब्ध होंगे, अनुकूल समय का लाभ उठाने में सक्षम रहेगा.
———————————————-
मेष- पारिवारिक मामले में आपसी सहमति से निर्णय करना लाभदायक, आकस्मिक धन लाभ होगा, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, सामाजिक कार्यों की रूपरेख बनेगी.
वृषभ- कोई लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च में कटौती करें, मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
मिथुन- साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, दुविधा से बाहर निकलें, अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें, अतिथि आगमन होगा.
कर्क- नए संपर्क आगे बढऩे में सहायक रहेंगे, लेन देन के मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यों में शिथिलता रहेगी, उदर विकार रहेगा, रक्त पीड़ा हो सकती है.
सिंह- व्यापार में नये सौदे हाथ में आ सकते हैं, कार्य योजना में बदलाव होगा, पड़ौसियों से मधुरता के भाव रहेंगे, उच्च शिक्षा आदि में विशेष खर्च होगा.
कन्या- समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा, साझेदारी टूटने का आसार हैं, भूमि संपत्ति के कार्यों में शिथिलता रहेगी, लापरवाही से कष्ट होगा.
तुला- प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान के व्यवहार से दुख होगा, अध्ययन रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी.
वृश्चिक- लेन देन के मामले में आरोप प्रत्यारोप लगेंगे, जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी, परिवार एवं परिश्रम के कार्यों में अनुकूलता रहेगी, समय के अनुसार निर्णय करना लाभकारी रहेगा.
धनु- विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं, केरिअर में बेहतर सफलता मिलेगी, व्यवसायिक प्रयासों में अनुकूलता रहेगी, मित्रों एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा.
मकर- मेहमान नवाजी में समय बीतेगा, जल्दबाजी में गलती कर बढेंगे, शारीरिक अस्वस्थ्यता रहेगी, पारिवारिक तनाव दूर होगा, मानसिक संतुष्टि रहेगी.
कुम्भ- अनुशासन की कमी से व्यवस्था बिगड़ सकती है, मनमौजी रवैया से नुकसान होगा, दूर गये मित्र के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा, साहस संयम से कार्य करें.
मीन- भागदौड़ सफल होगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, राजकीय सहयोग बना रहेगा, मन:स्थिति संतुलित रहेगी.
———————————————-
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद कृष्ण एकादशी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, धातु, गुड, खांड, जौ, मटर, चना आदि वस्तुओं में मंदी होगी, शक्कर, अलसी, हींग, सरसों, अरंडी में तेजी का योग है, आज 11 बजकर 24 मिनिट से व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 1126 है.
———————————————-
