पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

लखनऊ 01 अप्रैल (वार्ता) पंजाब किंग्स ने मंगलवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 13वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्याण लिया। अय्यर ने कहा नई पिच कैसा खेलेगी यह पता नहीं लेकिन ओस भी एक कारक हो सकती है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। आज लॉकी फर्ग्‍यूसन खेल रहे है।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

लखनऊ सुपर जायंट्स एकादश: एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्‍दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, दिग्‍वेश राठी और आवेश खान।

पंजाब किंग्स एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, मार्कस स्‍टॉयनिस, ग्‍लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्‍यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ।

Next Post

MP में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारम्भ करने की स्वीकृति

Tue Apr 1 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश में नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साधारण और ग्रामीण मार्गों में संगठित, सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्री परिवहन बस सेवायें उपलब्ध कराने के लिए “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” प्रारम्भ करने की स्वीकृति […]

You May Like