लुसाने (स्विट्जरलैंड), 23 जुलाई (वार्ता) हॉकी न्यूजीलैंड द्वारा पिछले महीने एफआईएच हॉकी नेशंस कप जीतने के बावजूद अगले एफआईएच हॉकी प्रो लीग पुरुष सत्र में भाग न लेने के अपने निर्णय की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) को सूचना देने के बाद, एफआईएच ने नियमों के अनुसार, नेशंस कप उपविजेता, यानी पाकिस्तान को 2025-26 प्रो लीग संस्करण में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
पाकिस्तान हॉकी संघ को निमंत्रण स्वीकार या अस्वीकार करने के अपने निर्णय के बारे में एफआईएच को सूचित करने के लिए 12 अगस्त तक की समय सीमा दी गई है।
2024-25 एफआईएच हॉकी प्रो लीग में डच महिला और पुरुष दोनों टीमों को चैंपियन घोषित किया गया। आगामी सत्र ‘लीग ऑफ द बेस्ट’ का सातवां सत्र होगा।
Next Post
रूस-यमन की पहली बैठक सितंबर में
Wed Jul 23 , 2025
मॉस्को, 23 जुलाई (वार्ता) रूसी-यमन अंतर-सरकारी आयोग की पहली बैठक सितंबर में होगी। रूसी ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रूस आए यमनी राजदूत के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। ऊर्जा मंत्री रोमन मार्शाविन ने यमन गणराज्य के राजदूत अहमद सलीम अल-वाहीशी के साथ एक बैठक […]

You May Like
-
5 months ago
बन्ना नाला के पास भीषण टक्कर, युवती की मौके पर मौत
-
10 months ago
आज कारगिल शहीद सरमन सिंह का बलिदान दिवस मन रहा
-
2 months ago
राशिफल-पंचांग : 25 फरवरी 2026
