
उज्जैन। विजयादशमी पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम से पहले दशहरा मैदान में बड़ा हादसा हो गया। आंधी और अचानक हुई तेज बारिश के चलते तैयार किया गया विशालकाय रावण का पुतला असंतुलित होकर गिर पड़ा। इस घटना में मंच और पुतले की तैयारी में जुटे कुछ कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
