रूस-यमन की पहली बैठक सितंबर में

मॉस्को, 23 जुलाई (वार्ता) रूसी-यमन अंतर-सरकारी आयोग की पहली बैठक सितंबर में होगी।
रूसी ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रूस आए यमनी राजदूत के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
ऊर्जा मंत्री रोमन मार्शाविन ने यमन गणराज्य के राजदूत अहमद सलीम अल-वाहीशी के साथ एक बैठक की। बैठक का विषय रूसी-यमन अंतर-सरकारी आयोग की पहली बैठक की तैयारी थी। यह बातचीत सितंबर 2025 में रूसी शहर मखचकाला में होगी।
मंत्रालय ने बताया कि अधिकारियों ने रूस और यमन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने की रूपरेखा भी तैयार की।

Next Post

सीरिया पर प्रतिबंधों को लेकर तुर्की में वार्ता

Wed Jul 23 , 2025
अंकारा,23 जुलाई (वार्ता) तुर्की में अमेरिका के वित्त विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल तुर्की, सीरिया और इराक के अधिकारियों के साथ सीरिया पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के मुद्दे पर बातचीत कर रहा है। इस बातचीत में धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में दमिश्क का समर्थन करने के […]

You May Like