बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर आक्रोशित हुए ग्रामीण

सतना : गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर दी. अगले दिन सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों के बीच आक्रोश फैल गया. विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम भी किया गया. उक्त मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने के साथ ही प्रशासन द्वारा नई मूर्ति स्थापित किए जाने के बाद मामला किसी तरह शांत हो सका.उचेहरा-नागौद रोड पर भरहटा के टिकुरिया तिराहे के निकट शासकीय जमीन मौजूद है. लगभग 1 वर्ष पहले उसी शासकीय जमीन पर चबूतरे का निर्माण करते हुए उस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी.

शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय रहवासियों का ध्यान उक्त अंबेडकर प्रतिमा की ओर गया तो उसके साथ हुई छेड़छाड़ को देखते हुए वे आक्रोशित हो गए. इस घटना की जानकारी आग की तरह आस पास के क्षेत्र में फैल गई. लिहाजा कुछ देर में ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए. देखते ही देखते लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि विरोध प्रदर्शन के साथ ही उचेहरा-नागौद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर उचेहरा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और समझाइस दी जाने लगी. लेकिन आक्रोशित ग्रामीण कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम उचेहरा सोमेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ चर्चा शुरु की. आक्रोशित ग्रामीणों ने फौरन नई प्रतिमा लगाए जाने के साथ ही छेड़छाड़ करने वाने आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.
चित्रकूट से मंगवाई गई मूर्ति
लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम द्वारा फौरन ही मातहत अमले को निर्देश देते हुए नई प्रतिमा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए. इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा कुछ चित्रकूट से नई प्रतिमा मंगाए जाने के बारे में जानकारी ग्रामीणों को दी गई. जिसके चलते एसडीएम की अगुआई में नई प्रतिमा के पूजन को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गईं. इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय रहवासी रमेश चौधरी, राविश्वास चौधरी और भीम प्रताप सिंह बौद्ध की मौखिक शिकायत के आधार पर उचेहरा थाने में प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया. जिसे देखते हुए ग्रामीणों का का आक्रोश कम हुआ और वे वहां से हटने को राजी हो गए. लेकिन इस विरोध प्रदर्शन के चलते उचेहरा-नागौद मार्ग लगभग 2 घंटे तक बाधित बना रहा.

Next Post

अस्पताल की छत से कॉपर वायर चोरी

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत ए.एस.जी आई हॉस्पिटल की छत पर लगे एयर कंडीशनिंग सिस्टम के कीमती कॉपर वायर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस चोरी का पता तब चला जब ऑपरेशन थिएटर में कूलिंग बंद हो गई और मरीजों को परेशानी होने लगी।पुलिस के मुताबिक ए.एस.जी आई हॉस्पिटल […]

You May Like