उफनते नाले में बहे दो लोगों के शव शक्कर नदी में मिले

छिंदवाड़ा। हर्रई थाना अंतर्गत केवलारी में बीते दिनों तेज बारिश के दौरान उफनते नाले को पार करते समय 2 शख्स तेज बहाव में बह गए। 2 दिनों पहले हुए इस हादसे के बाद 2 का शव केवलारी से 20 किलो मीटर दूर शक्कर नदी से निकाले गए। जानकारी में हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि 4 जुलाई की रात्रि 9 बजे 31 वर्षीय मृतक विजय मालवी एवं बलराम उइके 55 साल मौहरिया बोनी करने अपने ससुराल जा रहे थे। जहां केवलारी के पास एक उफनते नाले को पार करते समय वह तेज बहाव में पानी के साथ बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाले के ऊपर पानी बहुत होने के कारण वह अपने आप को संभाल नहीं पाए। जानकारी मिलने पर जब पुलिस द्वारा उनका रेस्क्यू शुरू किया गया तो विजय का शव 5 तारीख को मिला जबकि बलराम का शव आज शक्कर नदी से निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Next Post

शराब के नशे में युवक ने की आत्महत्या

Mon Jul 6 , 2026
छिंदवाड़ा . देहात थाना क्षेत्र के शंकर नगर परतला के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है बताया जा रहा है वह शराब पीने का आदी था। जानकारी अनुसार अजय पिता स्वर्गीय संतोष करदे 32 साल शंकर नगर […]

You May Like