वातानुकूलित के नाम पर हॉट चैंबर बना नया निगम मुख्यालय, अधूरी सुविधाओं के बीच शिफ्टिंग ने बढ़ाई मुसीबत

भोपाल। राजधानी में नगर निगम के नवीन मुख्यालय में सुविधाओं का अभाव है. इस भवन में लगभग दो माह से आधे अधूरे कार्य होने पर ही नगर निगम की विभागीय शाखा शिफ्टिंग शुरू कर दी थी. वैसे तो इस भवन को पूरा वातानुकूलित बताया जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. यहां पर बहुत सारे कार्य अधूरे हैं, लेकिन सबसे प्रमुख कार्यों में खिडक़ी पर पर्दे, कमरों में एसी और बाहर पंखे लगने जैसे महत्पपूर्ण कार्य अधूरे हैं. और तो और पानी के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं की गई है. कई जगह तो फर्नीचर का कार्य भी जारी है. इंटरनेट नहीं होने से विभाग के कई कार्य बाधित हो रहे हैं.

नगर निगम के अधिकतर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नवीन मुख्यालय भवन में बैठने लगे हैं, उनके केबिन में अभी एसी ही नहीं लगे हैं. वहीं, छत में सीलिंग ही अधूरी पड़ी है. अभी गर्मी का मौसम चल रहा है. एसी गर्मी में बिना एसी कूलर के बैठना पड़ रहा है.

इलेक्ट्रिक शाखा का काम जल कार्य विभाग पर थोपा

बताया जाता है कि वर्षों से वाटर कूलर की व्यवस्था इलेक्ट्रिक शाखा के द्वारा किया जाता रहा है, क्योंकि वह बिजली से चलने वाली मशीन है, उसमें पानी की व्यवस्था जलकार्य शाखा के द्वारा किया जाता रहा है. लेकिन इस बार निगम ने वाटर कूलर को फिट करने और उसमें पानी की देखरेख का कार्य भी कुछ दिन पहले ही जलकार्य शाखा को सौंप दिया है. इन्हें लगाने के लिए अभी आठ से पंद्रह दिन लगेंगे.

इनका कहना है

यह एसी वाटर कूलर, पंखे लगाने का काम ठेकेदार का नहीं है, नगर निगम के विद्युत शाखा का है वह कर रही है. वहीं पर्दे लगाने का कार्य चल रहा है.

प्रमोद मालवीय, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर व नवीन मुख्यालय भवन प्रभारी

Next Post

प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने की तैयारी: भोपाल में आज जुटेगी केंद्रीय मूल्यांकन समिति

Thu Mar 26 , 2026
भोपाल। केन्द्रीय मूल्यांकन समिति की बैठक आज राज्य पंजीयन कार्यालय अरेरा हिल्स में की जाएगी. जो प्रदेश की अचल संपत्तियों में की की जा रही वृद्धि पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में शासन के प्रतिनिधि के अलावा टीएनसीपी के संचालक, वन विभाग के प्रमुख, लोक निर्माण विभाग के अभियंता, […]

You May Like