महंगे हो सकते हैं चीन से आयात होने वाले मोबाइल कवर, एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश

नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) चीन से आयात होने वाले सस्ते मोबाइल कवर आने वाले समय में महंगे हो सकते हैं। घरेलू उद्योगों से मिली शिकायत की जांच के बाद चीन से आयातित मोबाइल कवर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की गई है। मोबाइल कवर बनाने वाली भारतीय कंपनियों के संगठन ऑल इंडिया मोबाइल कवर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोशिएशन ने शिकायत की थी कि चीन में बने या वहां से निर्यात किए गए मोबाइल कवर भारतीय उत्पादकों को नुकसान पहुंचाने के लिए बेहद कम मूल्य पर बेचे जा रहे हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद चीन की दो कंपनियों – डोंगुवान कियान्गशुओ टेक्नोलॉजी लिमिटेड और डोगुवान लॉन्गचेंग लेदरवेयर – को छोड़कर अन्य सभी कंपनियों के चीन से आयातित या चीन में बने मोबाइल फोन पर 72 डॉलर (करीब 6,900 रुपये) प्रति हजार इकाई का शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया गया है। इन दोनों कंपनियों पर कोई डंपिंग रोधी शुल्क न लगाने की बात कही गई है। हालांकि अंतिम निर्णय अभी शेष है। जांच के दौरान भारतीय कंपनियों के साथ चीनी कंपनियों से भी पूछताछ की गई।

.....

Next Post

'हनुमान अंश' 9 अक्टूबर को दुनियाभर में तेलुगु में होगी रिलीज

Fri Oct 2 , 2026
मुंबई, 02 अक्टूबर (वार्ता) होम्बले फिल्म्स ने आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ को नौ अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में तेलुगु भाषा में रिलीज करने की घोषणा की है।स्वयंभू मीडिया नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म की कहानी आध्यात्मिक संत श्री नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित है। विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म […]

You May Like