महाकुंभ में छतनाग घाट के पास लगी आग

महाकुंभनगर, 30 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के महाकुंभनगर में छतनाग घाट पुलिस थाना क्षेत्र में गुरूवार को लगी आग में कई टेंट जलकर राख हो गए। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूत्रों ने बताया कि सेक्टर 22 में छतनाग घाट क्षेत्र में मेला क्षेत्र के किनारे निजी कंपनी की ओर लगाया गया वैदिक टेंट सिटी में आग लगी। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर कई अग्निशमन गाड़ियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Next Post

सोना, चांदी में मजबूती

Thu Jan 30 , 2025
इंदौर, 30 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में तेजी बताई गई। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2780 डालर व चांदी 3112 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 82800 […]

You May Like