झोनल कार्यालयों पर संपत्ति कर कम करने में 50 करोड़ का घोटालाः कांग्रेस

इंदौर: शहर में नगर निगम के 22 झोनल कार्यालय में संपत्ति कर कम करने के नाम पर 50 करोड रुपए का घोटाला हुआ है. निगम के अधिकारियों के द्वारा इस घोटाले को दबाने और छुपाने का काम किया जा रहा है.उक्त आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे लगाते हुए कहा कि उक्त मामले की शिकायत नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल को कांग्रेस द्वारा की गई थी. आयुक्त को कांग्रेस ने नगर निगम के राज मोहल्ला झोनल कार्यालय में संपत्ति कर राशि कम करने के नाम पर निगम के राजस्व विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए घोटाले की शिकायत की गई थी.

उक्त मामले में नगर निगम द्वारा जांच के बाद मिली रिपोर्ट में शिकायत सही पाई गई है. झोनल कार्यालय दो में 2 करोड रुपए का घोटाला हुआ है. चौकसे ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में नगर निगम के 22 जोनल कार्यालयों में घोटाला किया गया है. उक्त सभी जोनल कार्यालय को मिलाकर 50 करोड़ रुपए का घोटाला करने की जानकारी मिली। है. उन्होंने मांग की है कि सभी जोनल कार्यालय के पूरे रिकॉर्ड की जांच की जाएं. उन्होंने कहा कि उक्त घोटाला नगर निगम की जांच में साबित होने के बाद भी निगम अधिकारियों द्वारा इस मामले में दोषी सहायक राजस्व अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. उक्त मामले में पुलिस थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया जाना चाहिए.

पूरे नेटवर्क की जांच होः नेता प्रतिपक्ष
संपत्ति कर में दो करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के राजस्व रिकॉर्ड, रसीद बुक, पीओएस रिकॉर्ड, ई-नगर पालिका डेटा, बैंक जमा, नामांतरण फाइल और संबंधित अधिकारियों की स्वीकृति का ऑडिट कराया जाए. साथ ही सभी भौतिक एवं डिजिटल रिकॉर्ड तत्काल सुरक्षित किए जाएं, ताकि जांच के दौरान किसी भी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की संभावना न रहे. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने बताया कि छोटे कर्मचारियों को आगे कर बड़े जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की गई तो निगम परिषद परिषद बैठक में मामला उठाया जाएगा. उन्होंने मांग की कि 30 दिन के भीतर उच्चस्तरीय जांच पूरी कर रिपोर्ट परिषद के समक्ष रखी जाए. साथ ही घोटाले के दोषी हर अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका के अनुसार जवाबदेही एवं वसूली की जाए

Next Post

आंगन मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान

Fri Oct 2 , 2026
सीहोर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 30, 32, 33, में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया. इस मौके पर इरशाद पहलवान, मज्जू पठान, इक़बाल पहलवान, आरिफ़ पहलवान, शफ़ीक बावा, ओसाफ पठान आदि उपस्थित थे. इस […]

You May Like