रेलवे स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कलेक्टर-एसपी ने लिया स्टेशन का जायजा

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम पर आयोजित कथा के समापन के पश्चात श्रद्धालु अपने घर लौटने के लिए बड़ी संख्या में सीहोर के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की अत्याधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्बालागुरू के. तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सीहोर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Next Post

खेलों से युवाओं में नेतृत्व कौशल बढ़ता है और निखरती हैं प्रतिभाएं: यादव

Mon Mar 3 , 2025
भोपाल, 03 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सहित देशभर के खिलाड़ियों ने वैश्विक स्तर पर खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। खेलों से युवाओं में नेतृत्व कौशल एवं कई तरह की प्रतिभाओं का विकास होता है। प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल […]

You May Like