नोएडा में होगा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बिरला होंगे मुख्य अतिथि

नोएडा 27 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश जिला गौतमबुद्धनगर के नोएडा शहर में आगामी 31 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के तत्वाधान विराट वैश्य महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शिरकत करेंगे।

महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज की एकता एवं जागरूकता, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण और वैश्य समाज के लड़के लड़कियों के विवाह देरी से होना, वैश्य समाज में पंच परमेश्वर पंचायत के सर्वेसर्वा होना जो कोर्ट या न्यायालय में केस चलते हैं उन्हें कोर्ट से बाहर निपटना, वैश्य समाज व्यापारी टास्क फोर्स का गठन करना, वैश्य समाज के सभी आईटीआर भरने वालों को फ्री मेडिकल सेवा, वैश्य परिवार के जिनके स्कूल कॉलेज चल रहे हैं उनके द्वारा अपने वैश्य समाज परिवार के जो पैसे की कमी के कारण नहीं पढ़ पा रहे हैं उन बच्चों को स्कूल कॉलेज कोचिंग में फ्री या कम फीस में सुविधा, विवाह से पहले वेडिंग शूट बंद कराना, किसी की तेरहवीं पर फालतू का दिखावा बंद करना, विवाह होने के बाद वर वधु जब तलाक लेते हैं तो वधु पक्ष वर पक्ष पर गलत इल्जाम से जो रुपयों प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांगते हैं उस पर रोक लगाना जैसे मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर 74 स्थित शाम वेडिंग क्राउन सम्राट हॉल में शाम चार बजे से प्रारम्भ होगा।

कार्यक्रम की रूप रेखा वैश्य संगठन पदाधिकारियों के साथ जिला और पुलिस प्रशासन समवन्य के सहयोग से तैयार की जाएगी।जिसके लिए वीआईपी गतिविधि के चलते कार्यक्रम स्थल के आस पास सुरक्षा की बेजोड़ व्यवस्था रहेगी अथवा इसके साथ सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले वीआईपी मूवमेंट के मध्य कुछ समय के लिए यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

Next Post

ट्रेनों में जेवरात चोरी करने महिला गिरफ्तार 

Wed Aug 27 , 2025
भोपाल। ट्रेनों में जेवरात चोरी करने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी महिला की पहचान हीना उर्फ अर्चना नाडे पति अर्जुन नाडे उम्र 37 साल के रूप में हुई है. आरोपी हीना मूलतः रामेश्वरी रिंग मार्ग रहाटे नगर टोली थाना अजनी जिला नागपुर की रहवासी है. महिला […]

You May Like