
भोपाल। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फाइनल परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए. जारी नतीजे में भोपाल की जजा जुनैद की 24 वीं रैंक आई है, वहीं शाहपुरा निवासी राजकुमार मालवीय और शकुंतला मालवीय की सुपुत्री, निशा मालवीय ने मई 2025 की सीए फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त किए है.
निशा के दिन-रात एक कर देने वाले कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण ने आज उनके माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. यह केवल एक परीक्षा की सफलता नहीं, बल्कि एक संघर्षशील यात्रा की जीत है.
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर निशा के परिवार और रिश्तेदारों ने के साथ ही समाज के लोगों ने बधाइयाँ दी. निशा की सफलता को लेकर परिवार के लोगों ने कहा कि वह यूं ही सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूती रहें.
