मुख्य मार्ग पर मौत का साया: जर्जर छह मंजिला इमारत खतरा बनी

इंदौर: जवाहर मार्ग पर आईडीए की छह मंजिला इमारत जर्जर हालत में खड़ी है. नगर निगम ने 2018 में ही इसे अनुपयुक्त और खतरनाक घोषित कर दिया था. हाईकोर्ट भी गिराने का आदेश दे चुका है, बावजूद इसके इंदौर विकास प्राधिकरण जवाहर मार्ग टेनेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बिल्डिंग खाली नहीं की. पटेल ब्रिज और भीड़भाड़ वाले सियागंज इलाके के बीच स्थित यह इमारत कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है.

तत्कालीन आईडीए अधिकारियों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखे थे, लेकिन 7 साल बाद भी ठोस कदम नहीं उठाए गए. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि हादसा होने पर जिम्मेदारी सोसायटी की होगी, न कि प्रशासन की. करीब 10 हजार वर्गफीट में बनी यह इमारत आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है.

Next Post

वार्ड 85: नलों में नहीं आ रहा पानी, किल्लत झेल रहे रहवासी

Tue Sep 16 , 2025
इंदौर: पानी की किल्लत और ख़राब बोरिंग के मामले शहर में दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे मामलों को देखते हुए साफ प्रतीत हो रहा है कि इसमें नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही सामने आ रही है.पानी की किल्लत और खराब बोरिंग का एक और मामला वार्ड […]

You May Like