
जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खेलते खेलते एक बालक लिफ्ट में पहुंच गया और उसका पैर एस्केलेटर में फंस गया, इसके बाद बच्चे ने चीख पुकार मचा दी और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया करीब 45 मिनट तक बच्चा फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भर्ती किया गया। बताया जाता है कि एक परिवार शहडोल से जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। यहां से वह अमरकंटक के लिए रवाना होने वाला था। परिवार ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच परिवार का मासूम खेलते खेलते लिफ्ट तक पहुंच गया था और उसका पैर एस्केलेटर में फंस गया था।
