
छिंदवाड़ा । उमरेड थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आसान पिता लिखी राम, निवासी डोलन खापा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
