हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और MRI मशीन का लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी स्थित हमीदिया अस्पताल का दौरा कर वहां नव स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने मशीनों के संचालन की प्रक्रिया का अवलोकन किया और तकनीकी जानकारियों के बारे में विशेषज्ञों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये मशीनें न केवल जांच प्रक्रिया को तीव्र और सटीक बनाएंगी, बल्कि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान में भी मददगार साबित होंगी। इसके माध्यम से अब मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे परीक्षण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने निर्देश दिए कि इन सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाया जाए और मरीजों को जांच में कोई परेशानी न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उल्लेखनीय है कि नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें उच्च गुणवत्ता की छवियाँ प्रदान करती हैं, जिससे न्यूरोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, हृदय रोग और कैंसर जैसे जटिल मामलों की जांच आसान हो सकेगी।

इस पहल से हमीदिया अस्पताल की छवि एक उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र के रूप में और अधिक मजबूत होगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल के अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक सरकारी अस्पताल में इसी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं।

Next Post

भैंस निकालने नदी में उतरे युवक की डूबने से मौत

Fri Jul 25 , 2025
भिंड: भैंस निकालने नदी में उतरे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन में शव पानी से निकाल लिया गया है। गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण युवक की मौत हो गई। भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में एक युवक की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।