वन की जमीन पर की जा रही थी जुताई, अमले ने पहुंचकर हटाया अवैध कब्जा

जबलपुर:वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सीमा सुरक्षा अभियान के दूसरे दिन भी वन की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और किसानों से वन की जमीन कब्जामुक्त कराते हुए उन्हें समझाईश दी गई कि वे दोबारा वन की जमीन पर कब्जा न करें। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अमले द्वारा वन परिक्षेत्र जबलपुर में कक्ष क्रमांक आर एफ- 241, बंदरकोला बीट में अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया गया।

यहां तीन व्यक्तियों द्वारा अपने खेत के समीप लगभग 1 हैक्टेयर क्षेत्र में बाड़ लगाकर जुताई की जा रही थी। वहीं वन परिक्षेत्र जबलपुर के बीट कुकरीखेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ-249 में लगभग 1.8 हैक्टेयर वन भूमि में अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया।विदित हो कि गत दिवस अभियान के पहले दिन बरगी के कालादेही में वन विभाग ने अतिक्रमण विरोधी बड़ी कार्रवाई की थी।
खेती के बाद तान लिए जाते रहे हैं मकान
अधिकांशत: देखा गया है कि किसानों द्वारा वन की जमीन में खेती की जा रही है और इसके बाद यहां पर मकान तान लिए जाते हैंं। कई मामलों में राजस्व विभाग के अमले की लापरवाही के कारण वन की जमीन में बड़ी मात्रा में अतिक्रमण जम जाते हैं। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय के बाद वन विभाग द्वारा वन भूमि में जमे अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। वन मंडल जबलपुर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून से 22 जून तक सीमा सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहरी सीमा से लगे वन क्षेत्रों में अवैध कब्जे कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर वन मंडल इसे वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाएगा।

Next Post

अग्निवीर भर्ती-तीन केंद्रों पर होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा

Mon Jun 16 , 2025
ग्वालियर: सेना की अग्निवीर भर्ती के लिये 30 जून से 10 जुलाई तक लिखित परीक्षा होगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिये सेना ने ग्वालियर में 3 केंद्र तय कर दिये हैं। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में पास अभ्यार्थियों का शारीरिक परीक्षण अगस्त के प्रथम सप्ताह में होगा। लेकिन इसके लिये अभी […]

You May Like