टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की एंट्री हो गई है। जिसके बाद क्रिकेट स्कॉटलैंड के अध्यक्ष विल्फ वॉल्श ने कहा कि उन्होंने आईसीसी का फैसला स्वीकार कर लिया।
टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश आधिकारिक रूप से बाहर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश की जगह टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को शामिल किया है। विश्व कप में अचानक खेलने का मौका मिलने पर स्कॉटलैंड क्रिकेट में उत्साह का माहौल है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने विश्व कप में खेलने का मौका देने के लिए आईसीसी को धन्यवाद दिया है।
क्रिकेट स्कॉटलैंड की सीईओ ट्रुडी लिंडब्लेड ने कहा, “मुझे आईसीसी का एक पत्र मिला जिसमें पूछा गया था कि क्या हमारी पुरुष टीम टी20 विश्व कप में खेलेगी, और हमने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।” स्कॉटलैंड को विश्व कप में बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में शामिल किया गया है।
