देपालपुर के फरकोदा गांव में तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की टक्कर से युवक की मौत

इंदौर:देपालपुर थाना क्षेत्र के फरकोदा गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे और सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय अनिल पिता राधेश्याम निवासी उजालिया गांव के रूप में हुई है.

जबकि घायल युवक 26 वर्षीय मोहित पिता सोहन का इलाज इंदौर के अस्पताल में किया जा रहा है. दोनों युवक अकोलिया गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे. आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिकअप वाहन एमपी 13 जेड एन 1297 को तेज रफ्तार में बाइक सवारों को सीधी टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल मोहित को तत्काल इलाज के लिए इंदौर भेजा. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है

Next Post

जर्जर मकान पर रिमूवल कार्रवाई

Thu May 8 , 2025
इंदौर: बिजासन रोड पर एक जर्जर भवन का रिमूवल किया गया,आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर निगम द्वारा जनहित में जर्जर ओर खतरनाक मकान पर कार्रवाई की जा रही है. उसी क्रम के में आज जोन 20 वार्ड 6 अंतर्गत बिजासन रोड पर एक जर्जर भवन का रिमूवल किया गया. […]

You May Like