राजस्थान से ला रहे थे 2.2 करोड़ की एमडी ड्रग्स,दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के दो युवकों के कब्जे से 255 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मोटरसाइकिल और दो आईफोन जब्त किए हैं. जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है.पुलिस ने रेलवे अंडरब्रिज, एमआर 4 रोड के पास दोनों आरोपियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा. गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल गिरने से उनके पैरों में चोट भी आई.

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नसीब खान उम्र 21 साल और साहिल मंसूरी उम्र 20 साल, निवासी ग्राम कोटड़ी, प्रतापगढ़ राजस्थान बताया. आरोपियों ने कबूला कि वे अपने गांव से सस्ते दामों पर ड्रग्स लाकर इंदौर और आसपास महंगे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे.

Next Post

हनुमाना चेक पॉइंट पर श्रद्धालुओं से अभद्रता और वसूली, विधायक ने बचाई बस

Mon Jun 2 , 2025
इंदौर:रीवा जिले के हनुमाना चेकपॉइंट पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस को आधी रात के बाद रोक लिया. आरोप है कि परिवहन विभाग की टीम ने इंट्री के नाम पर जबरन वसूली की कोशिश की और विरोध करने पर महिलाओं-बच्चों से गाली-गलौज और मारपीट की गई. यह बस दमोह से […]

You May Like