जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास एक नवंबर को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी मिली थी, मृतक के शरीर में चोट के निशान थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या हुए 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब पुलिस ने तो कातिल को ढूंढ पाई हैं और न ही मृतक की पहचान कर सकी है।
विदित हो कि एक नवंबर को एक अज्ञात युवक का शव ग्राम बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था जिसके सिर पर चोट थी। मृतक की उम्र करीबन 45 साल रही, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया था मृतक की गोली मारकर हत्या की गई थी और शव को हमलावर यहां लाकर फेंक गया था।
गुमशुदगी रिकॉर्ड, सोशल मीडिया से भी सुराग नहीं
पुलिस ने मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास करते हुए गुमशुदगी रिकॉर्ड को खंगालने के सोशल मीडिया का सहारा लिया लेकिन लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि आरोपित कौन है इसका भी पता नहीं चल सका है मामले की विस्तृत जांच पड़ताल जारी है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं।
