डेंगू से बांग्लादेश बेहाल! मौतों का आंकड़ा 343 के पार

बांग्लादेश इस वक्त डेंगू महामारी और कमजोर स्वास्थ्य ढांचे की दोहरी मार झेल रहा है। केवल 24 घंटों में 4 और लोगों की मौत के बाद 2025 में कुल मृतकों का आंकड़ा 343 पहुंच गया है।

बांग्लादेश में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार से मंगलवार सुबह के बीच सिर्फ 24 घंटों में 4 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे 2025 में अब तक डेंगू से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 343 हो गई है।

यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) के अनुसार, इसी अवधि में 920 से अधिक मरीजों को वायरल बुखार और डेंगू की आशंका पर अस्पतालों में भर्ती किया गया। कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या अब 86,924 के पार पहुंच गई है।

Next Post

रणवीर सिंह ने ट्रेलर लॉन्च से पहले 'धुरंधर' का आकर्षक पोस्टर जारी किया धुरंधर पोस्टर ट्रेलर रणवीर सिंह

Wed Nov 19 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म धुरंधर का आकर्षक पोस्टर जारी किया है। रणवीर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने किरदार को “भगवान का प्रकोप” के रूप में पेश किया, जिससे दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करने का एक और कारण मिल गया। […]

You May Like