अगस्त महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

ग्वालियर: अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है तो जल्द निपटा लें क्योंकि जुलाई की तरह अगस्त महीने में 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन अवकाशों में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी के साथ दो शनिवार (दूसरा व चौथा) और पांच रविवार शामिल है। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिसे कई काम हो सकेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. जबकि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है। त्योहारों पर बैंकों में काम नहीं होता । भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं।

Next Post

मोहना में सड़क पर झगड़े नगर परिषद के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद

Sat Aug 2 , 2025
ग्वालियर: नगर परिषद मोहना में अध्यक्ष राधा कृष्ण राधा की कार्यशैली को लेकर विवाद हो गया है। एक नया मामला सामने आया है जिसमें उन्होंने बीजेपी के 8 पार्षदों को खुलेआम धमकी दी “मेरी नहीं सुनोगे तो मैं तुमको जेल करवा दूंगा।” यह बयान नगर परिषद की बिल्डिंग को तोड़कर […]

You May Like