केंद्रीय जेल में पदस्थ महिला प्रहरी पर जानलेवा हमला: आरोपी युवक निकला सहकर्मी का बेटा 

भोपाल। गांधी नगर पुलिस ने केंद्रीय जेल में पदस्थ महिला प्रहरी पर हुए जानलेवा हमले पर केस दर्ज किया है. आरोपी युवक ने महिला प्रहरी के सिर पर लोहे की राड़ से हमला करते हुए मेन सड़क पर बीचो बीच बेहीशी हालत में लिटा भी दिया था. हमले को दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपी ने यह कृत्य किया. आवागमन करने वाले लोगों की सूचना पर पीड़िता को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला प्रहरी ने अपने सहकर्मी के बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है आरोपी कई बार उनके पोते के फोन से आनलाइन रूपए ट्रांजेक्शन कर चुका है. यह रूपए उसने पिछले दो सालों में कभी भी वापस नहीं किए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता कमला शर्मा जेल प्रहरी के तौर पर पदस्थ हैं. उनके साथ ड्यूटी करने वाले शरीफ खान के बेटे अमन खान ने ही उन पर जानलेवा हमला किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमन खान की दोस्ती उनके पोते अमन शर्मा से है. दोस्ती का फायदा उठा कर आरोपी अबतक ढाई लाख रूपए पिछले दो सालों में उनके पोते से ऐंठ चुका है. हाल ही में जब 80 हजार रूपए का ट्रांजेक्शन हुआ तो उन्हें पूरी जानकारी मिली. कमला ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज करा दी. इस बात का बदला लेने के लिए आरोपी अमन ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. मामले की शिकायत के बाद गांधी नगर थाना पुलिस घटना की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पीड़िता का इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है.

Next Post

प्रेम प्रसंग में बंधक बनाए गए भोपाल के युवक को राजस्थान पुलिस ने छुड़ाया

Mon Jan 19 , 2026
भोपाल। कोलार थाना इलाके में रहने वाले युवक को राजस्थान पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया है. कोलार पुलिस से इंफारमेंशन मिलने के बाद झालावाड़ा जिले में दांगीपुरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. मिली जानकारी के मुताबिक दांगीपुरा पुलिस ने युवक सोनू को बंधक बनाकर मारपीट करने […]

You May Like