पुलिस ने नदी घाट पर दबिश देकर मिनी ट्रक जब्त किया, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने नदी घाट में दबिश देकर मिनी ट्रक टाटा 407 जब्त किया।माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। ​पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में खनिज माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बहरी, निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भरुही नदी में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन की कोशिश को नाकाम करते हुए वाहन व आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की है।

 

भोर में दबिश और पुलिस की घेराबंदी-

 

थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरुही का आशीषधर द्विवेदी अपने टाटा 407 वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 6055 में भरुही नदी घाट से अवैध रेत लोड कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके के लिए कूच किया। जैसे ही पुलिस की टीम ग्राम भरुही में नदी घाट के समीप पहुंची, वाहन चालक को पुलिस की आहट मिल गई। पकड़े जाने के डर से चालक ने आनन-फानन में वाहन को नदी से बाहर निकाला और चढ़ाई पर ही आधी ट्राली रेत खाली कर वाहन खड़ा कर दिया।

 

​आरोपी गिरफ्तार और वाहन जब्त-

 

​पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से वाहन को घेरकर जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लिया। पूंंछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम आशीषधर द्विवेदी पिता चतुराजधर द्विवेदी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भरुही होना बताया। पुलिस ने सुबह लगभग 3:10 बजे गवाहों के समक्ष वाहन टाटा 407 को जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्यवाही के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध उत्खनन पर पुलिस की पैनी नजर और कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। ​इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय , सउनि अविनेश चौधरी और आरक्षक रजनीश द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

बादलों का डेरा, सूरज की चमक पड़ी फीकी, सर्द हवाएं चलीं

Sat Jan 24 , 2026
जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को सुबह से शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया […]

You May Like