दिव्यांग खिलाड़ियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता कानपुर में 31 जनवरी से

कानपुर, 29 जनवरी (वार्ता) दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पहली पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 का आयोजन पहली बार कानपुर में 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को , जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 120 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का सशक्त अभियान है। जनरल सेक्रेटरी महेंद्र सिंह एवं प्रेसिडेंट अंकुर गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स मानकों के अनुरूप आयोजित की जाएगी, जिसमें व्हीलचेयर, लोअर लिम्ब, अपर लिम्ब सहित विभिन्न श्रेणियाँ होंगी तथा निष्पक्ष रेफरी पैनल व तकनीकी टीम की व्यवस्था रहेगी।

इस राष्ट्रीय आयोजन की ब्रांड एम्बेसडर कानपुर की प्रतिष्ठित समाजसेविका शिखा शुक्ला हैं।

 

Next Post

भारत ने 7 विकेट से जीता पहला मुकाबला

Thu Jan 29 , 2026
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 जनवरी (वार्ता) आज से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में शुरू हुई ऐतिहासिक पांच मैचों की भारत बनाम इंग्लैंड मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस […]

You May Like