ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों ने मेघदूत गार्डन में किया पौधरोपण

इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को मेघदूत गार्डन में पौधरोपण किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रतिनिधियों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। सहभागी प्रतिनिधियों ने हरित विकास, पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

Next Post

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, 15 अगस्त तक चलेगा वृक्षारोपण अभियान

Sat Jun 13 , 2026
दमोह: भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला दमोह की जिला बैठक दिनांक 12 जून को संघ कार्यालय दमोह में आयोजित हुई.बैठक में प्रांत मीडिया प्रभारी राम मिलन पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीराम पटेल, जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव, दमोह तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे व दमोह तहसील से कमलेश तिवारी उपस्थित रहे.बैठक में […]

You May Like