अवैध कचरा डंप करने पर 50 हजार रुपए का स्पॉट फाइन

इंदौर: शहर में कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सुपर कॉरिडोर पर पाटीदार पाइप्स कंपनी द्वारा अवैध रूप से कचरा डंप करने की शिकायत मिली थी.
मौके पर साक्ष्य अनुसार सीएसआई इंडस्टि्रयल एरिया सतेंद्र सिंह तोमर एवं सीएसआई मोहित पवार की टीम ने पाटीदार पाइप्स कंपनी, अवंतिका नगर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उक्त कंपनी द्वारा अवैध रूप से कचरा डंप किया जा रहा है. निगम अधिकारियों ने कंपनी पर 50,000 रुपए का स्पॉट फाइन किया.

Next Post

ढाई वर्षों से हर अमावस्या को भंडारे की अविरल सेवा जारी

Wed Jul 15 , 2026
इंदौर: नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए शहर के टावर चौराहा स्थित गट्टानी एंटरप्राइजेज के बाहर प्रत्येक अमावस्या को भोजन प्रसादी (भंडारा) का वितरण किया जाता है. परोपकार की यह अनूठी परंपरा पिछले करीब ढाई वर्षों से लगातार तपने के साथ अनवरत रूप से […]

You May Like