टूव्हीलर पार करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 7 दुपहिया वाहन जब्त

जबलपुर: पाटन पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये के जप्त किये गये है। पकड़ा गया चोर पल झपकते ही टूव्हीलर पार कर देता था।एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि चोरी के वाहन बेचने की फिराक मेें घूम रहे प्रशांत सेन पिता 21 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर पश्चिम नर्मदा कालोनी तिलवारा को पाटन ने नृत्य गोपाल मंदिर के पीछे मंडी रोड के पास दबिश देकर दबोचा।

युवक नीले रंग की एक्सिस के साथ था। पूछताछ करने पर उक्त दुपहिया वाहन तिलवारा अन्तर्गत संग्राम सागर गार्डन के पास से 3 फरवरी की शाम को चोरी करना स्वीकार करते हुये लगभग 2-3 माह से जबलपुर में अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी कर पाटन क्षेत्र में भौंरदा हार में सुनसान जगह नहर पुलिया के नीचे चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन छिपाकर रखना बताया, आरोपी प्रशांत सेन की निशादेही पर वाहनों को जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 7 दुपहिया वाहन कुल कीमती लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये के जप्त किए गए।

Next Post

तनु हत्याकांड: चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ननुसर में तनु चक्रवर्ती 18 वर्ष निवासी गढा की हत्या कर दी गई थी। शादी का दबाव बनाने पर वैलेंटाइन पर प्रेमी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने फरार चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर […]

You May Like