इंदौर से स्टार एयर की उड़ानें फिर रद्द, चार फ्लाइटें कैंसिल

इंदौर: इंदौर से स्टार एयर की उड़ानों का संकट एक बार फिर सामने आया है. कंपनी ने इंदौर मुंबई और इंदौर गोंदिया रूट पर संचालित होने वाली अपनी सभी चार उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया. उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई.जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर एस-5461/60/59/62 के तहत शाम 5.50 बजे मुंबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट, 6.20 बजे इंदौर से गोंदिया जाने वाली उड़ान, वहीं रात 9.30 बजे गोंदिया से इंदौर और 10 बजे इंदौर से मुंबई जाने वाली सभी उड़ानें निरस्त कर दी गईं. लंबे समय से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कंपनी अधिकारियों से जवाब मांगा. स्टार एयर ने उड़ानें निरस्त करने का कारण केवल ऑपरेशनल कारण बताया है, हालांकि कोई ठोस वजह स्पष्ट नहीं की गई.

15 जनवरी से ही दोबारा शुरू की गईं थी ये उड़ानें
उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी से ही इंदौर मुंबई और इंदौर गोंदिया रूट पर उड़ानें दोबारा शुरू की गई थीं, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर निरस्तीकरण शुरू हो गया. सबसे अधिक परेशानी गोंदिया जाने वाले यात्रियों को हुई, क्योंकि इंदौर से गोंदिया के लिए यह एकमात्र सीधी उड़ान है. कंपनी की ओर से यात्रियों को री बुकिंग या रिफंड का विकल्प देने की बात कही गई है. सूत्रों के मुताबिक स्टार एयर के पास विमानों की संख्या सीमित है, जिसके चलते एक रूट पर देरी का असर अन्य उड़ानों पर भी पड़ता है. वहीं कम बुकिंग को भी उड़ानें रद्द होने का कारण माना जा रहा है. इससे पहले भी कंपनी उड़ानें निरस्त करने को लेकर विवादों में रही है.

Next Post

इंदौर स्टेशन की डॉरमेट्री में फिर खटमल

Thu Jan 22 , 2026
इंदौर: स्वच्छता में देश में नम्बर एक माने जाने वाले इंदौर शहर में रेलवे की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों में है. इंदौर रेलवे स्टेशन की डॉरमेट्री में ठहरे एक यात्री को बिस्तर पर खटमल मिले, जिसके बाद उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई. हैरानी की […]

You May Like